भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज का आगाज 14 सितंबर से, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

by Manu
U19 Women's T20 World Cup

चंडीगढ़, 13 सितंबर 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच शुरू होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 सितंबर को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस बात की उत्सुकता है कि यह मैच कब शुरू होगा और इसे टीवी या मोबाइल पर कहां देखा जा सकेगा।

पहला वनडे मैच रविवार, 14 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समय) से शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा।

यहाँ देखें लाइव मुकाबला

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। क्रिकेट फैंस जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

ये भी देखे: Smriti Mandhana को आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया, पढ़े पूरी खबर

You may also like