भोजपुर, 13 सितंबर 2025: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई ने अपराधियों के बीच खलबली मचा दी। पटना से पहुंची स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने स्थानीय जिला पुलिस के सहयोग से शाहपुर नगर के दो अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी की। इस दौरान एक AK-47 राइफल सहित कुल सात अवैध हथियार बरामद किए गए। कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों को भी धर दबोचा गया, जिनकी पहचान पंकज और एक अन्य के रूप में हुई है। दोनों ही शाहपुर नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस अब इन हथियारों के स्रोत और उनके पीछे छिपे उद्देश्य की गहन जांच कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि ये हथियार कहां से मंगवाए गए थे और किन अपराधों में इस्तेमाल होने वाले थे। STF की इस सफल कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अपराधियों में दहशत फैल गई है, और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी देखे: भोजपुर पुलिस और बिहार STF की बड़ी कामयाबी, 2 लाख का इनामी अपराधी बुटन चौधरी महाराष्ट्र से गिरफ्तार