नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, Gen-Z प्रदर्शनों के बाद शपथ ग्रहण

by Manu
सुशीला कार्की

चंडीगढ़, 12 सितंबर 2025: नेपाल में भारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने आज अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई।

प्रदर्शन सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने से शुरू हुए थे, जो जल्द ही भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में बदल गए। ओली के इस्तीफे के बाद हिंसा थमी, लेकिन इस हफ्ते हुई झड़पों में 51 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अंतरिम सरकार ने आम चुनाव की तारीख तय करने का प्रस्ताव रखा। अधिकारियों के अनुसार, 4 मार्च को चुनाव कराने की सिफारिश की गई है, और छह महीने के अंदर राष्ट्रीय चुनाव की औपचारिक घोषणा हो जाएगी। सुशीला कार्की का जन्म 1952 में विराटनगर में हुआ था, और वे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ी हुई हैं। 2016-2017 तक वे नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं।

ये भी देखे: Nepal Protests: नेपाल में तख्तापलट! नेपाल के पीएम केपी ओली ने दिया इस्तीफा

You may also like