22
दरभंगा, 12 सितंबर 2025: दरभंगा के होनहार युवा खिलाड़ी श्रेयांस झा ने एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर अपने जिले और बिहार का नाम गर्व से ऊँचा किया है। इस शानदार उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें दिल से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रेयांस झा की प्रतिभा न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में बिहार का नाम रौशन करेगी।
श्रेयांस की यह उपलब्धि बिहार के खेल जगत में एक ऐतिहासिक कदम है, जो राज्य के युवाओं को प्रेरित करती है कि वे मेहनत और लगन से खेलों में उत्कृष्टता हासिल कर देश-दुनिया में अपने क्षेत्र का नाम चमकाएँ।
ये भी देखे: नीतीश कुमार ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति निर्वाचन पर दी बधाई