उत्तर प्रदेश में रोडवेज की आय बचाने के लिए चेकिंग अभियान, 12 निजी बसें सीज

by Manu
उत्तर प्रदेश रोडवेज

चंडीगढ़, 12 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या, आय और लोड फैक्टर में लगातार हो रही कमी को देखते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान के तहत 12 निजी बसों को पकड़ा, जिनके पास वैध परमिट नहीं था। इनमें से 10 बसों को सीज कर लिया गया, जबकि दो बसों के संचालकों ने जुर्माना देकर वाहन छुड़वा लिए।

इटावा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज में यात्रियों की कमी और आय में गिरावट को रोकने के लिए परिवहन निगम के निर्देश पर एआरटीओ के यात्रीकर अधिकारी विवेक सिंह के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद अवैध परिवहन को रोकना और रोडवेज की आय को बढ़ावा देना है।

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई निजी बसों के परमिट वैध न होने पर उन्हें सीज किया गया। दो संचालकों ने तुरंत जुर्माना अदा कर वाहन मुक्त कराए – एक से 80,595 रुपये और दूसरे से 29,850 रुपये वसूले गए।

ये भी देखे: सहारनपुर में पुलिसकर्मी की कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

You may also like