IND vs UAE: भारत ने यूएई को 9 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास, T20I में सबसे बड़ी जीत

by Manu
IND vs UAE

IND vs UAE: भारत ने एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई को 9 विकेट से हराकर T20I क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने 93 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

यूएई की बल्लेबाजी ढही, कुलदीप-दुबे का जलवा

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने वाली भारतीय टीम ने यूएई को 13.1 ओवर में मात्र 57 रनों पर समेट दिया, जो T20I में भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें 9वें ओवर में तीन विकेट शामिल थे, जिसने यूएई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। शिवम दुबे ने भी 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट झटके।

अभिषेक-गिल की तूफानी बल्लेबाजी, 4.3 ओवर में जीता

58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने केवल 4.3 ओवर (27 गेंदों) में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन (2 चौके, 3 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि उप-कप्तान शुभमन गिल 9 गेंदों में 20 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर 2 गेंदों में 7 रन बनाए और मैच को स्टाइल में खत्म किया।

ये भी देखे: IND vs UAE: भारत ने यूएई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इनको मिला मौका

You may also like