19
लुधियाना, 11 सितंबर 2025: सेंट्रल जेल में एक व्यक्ति अपने बेटे से मुलाकात करने आया था। तलाशी के दौरान उसके पास से खुला जर्दा (तंबाकू) बरामद हुआ। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने जोनस के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि जोनस अपने बेटे से मिलने जेल पहुंचा था। नियमानुसार तलाशी के दौरान उसके पास से जर्दा बरामद किया गया, जो जेल में प्रतिबंधित है। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
ये भी देखे: पंजाब की इस सेंट्रल जेल पुलिस की रेड, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा जेल