दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मछलियों से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरीं मछलियां

by Manu
मछलियों पिकअप

रेवाड़ी, 10 सितंबर 2025: बुधवार सुबह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से नीमराना जा रही मछलियों से लदी एक पिकअप गाड़ी साबन कट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में भरी मछलियां हाईवे पर बिखर गईं और तड़प-तड़प कर मरने लगीं, जिससे सड़क पर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला।

इस हादसे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक तेज रफ्तार में मछलियां नीमराना सप्लाई के लिए ले जा रहा था, लेकिन साबन कट के पास उसका वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मरी हुई मछलियों को हटवाकर सड़क को साफ करवाया। काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य किया जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी देखे: यमुनानगर हादसा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 कांवड़ियों की मौत

You may also like