बहादुरगढ़, 10 सितंबर 2025: हरियाणा के बहादुरगढ़ के मांडौठी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। 30 वर्षीय सैन्य जवान विजय उर्फ भोलू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार शाम को हुई, जब विजय अपने गांव में ही एक प्लॉट पर थे।
विजय पंजाब के नाभा में लांस नायक के पद पर तैनात थे और पिछले छह महीने से छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। उनकी रिटायरमेंट में केवल एक साल बाकी था। मांडौठी चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि विजय ने अचानक यह खौफनाक कदम उठाया, जिसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है ताकि इस कदम के पीछे की वजह का खुलासा हो सके।
ये भी देखे: Himachal News: शाहपुर में पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या