हिमाचल में PWD के लिए 35 बोलैरो कैंपर रवाना, विक्रमादित्य सिंह बोले- आपदा प्रबंधन और निरीक्षण कार्यों में आएगी तेजी

by Manu
विक्रमादित्य सिंह

चंडीगढ़, 09 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को शिमला में 35 महिंद्रा बोलैरो कैंपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जेम पोर्टल के माध्यम से महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड से लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए खरीदे गए हैं।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ये वाहन विभागीय कार्यों में तेजी लाने में मदद करेंगे। खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने, आपदा प्रबंधन और निरीक्षण कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में ये वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इन वाहनों से विभाग के अभियंताओं और निरीक्षण दलों को जमीनी स्तर पर पहुंचने में आसानी होगी, जिससे कार्यों की गति और गुणवत्ता में सुधार आएगा।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जेम पोर्टल के जरिए पारदर्शी और किफायती प्रक्रिया से इन वाहनों की खरीद सरकार की डिजिटल इंडिया और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन बोलैरो कैंपर का उपयोग मुख्य रूप से विभागीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों की समीक्षा, निगरानी और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 26 ट्रक राहत सामग्री

You may also like