उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 26 ट्रक राहत सामग्री

by Manu
सीएम योगी

कंडवाल, 09 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए बड़ी राहत भेजी है। मंगलवार को परलीमैंट्री अफेयर्स मिनिस्टर जसवंत सिंह सैनी के नेतृत्व में 26 ट्रक राशन सामग्री ज्योति रिसोर्ट, कंडवाल से रवाना की गई। इस मौके पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक विपिन परमार, विधायक रणबीर निक्का, पूर्व विधायक रीता धीमान सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस साल की बाढ़ और भूस्खलन की त्रासदी ने हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचाया है, और इससे उबरने में समय लगेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने 26 ट्रक राहत सामग्री और 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी है। ठाकुर ने कहा, “इस मुश्किल घड़ी में योगी जी का यह सहयोग हिमाचल वासियों के लिए बहुत बड़ा समर्थन है।”

ये भी देखे: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जसबीर जस्सी, झबकरा गांव में बांटी राहत सामग्री

You may also like