शिमला, 08 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 सितंबर 2025 को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक शिमला में प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में सुबह 11 बजे होगी। हालांकि, बैठक की कार्यसूची अभी तैयार नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, इसका मुख्य फोकस हाल की प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा पर होगा।
प्रदेश में मानसून की बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जन-धन की भारी हानि हुई है। बैठक में विभिन्न जिलों में हुए नुकसान की विस्तृत स्थिति पर चर्चा होगी और प्रभावित लोगों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने पर विचार किया जाएगा। विशेष रूप से, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से प्रभावित इलाकों के लिए राहत पैकेज और पुनर्वास योजनाओं पर मंथन होने की संभावना है।
ये भी देखे: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, कुल्लू की लगघाटी और मंडी की चौहार घाटी में घर-गाड़ियां बही