चंडीगढ़, 08 सितंबर 2025: यरुशलम में सोमवार सुबह एक भीषण आतंकी हमले ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। दो हमलावरों ने उत्तरी यरुशलम के रामोत जंक्शन पर एक बस में सवार होकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और कम से कम 15 लोग घायल हो गए। इस्राइली पुलिस और मैगन डेविड एडोम (एमडीए) पैरामेडिक सेवा के अनुसार, छह घायलों की हालत गंभीर है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को मौके पर ही ढेर कर दिया। एमडीए ने बताया कि मृतकों में एक 50 वर्षीय पुरुष, एक 50 वर्षीय महिला और तीन 30 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। घायलों को यरुशलम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला यरुशलम के उत्तरी प्रवेश द्वार पर एक व्यस्त चौराहे पर हुआ, जो यहूदी बस्तियों की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित है। हमलावरों ने पहले बस में सवार होकर यात्रियों पर गोलीबारी शुरू की और फिर बस स्टॉप के पास भी हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के व्यस्त समय में गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटनास्थल पर टूटी खिड़कियों का कांच और घायलों की चीख-पुकार ने माहौल को और भयावह बना दिया।
ये भी देखे: इजराइल में यरुशलम के पास जंगल में भीषण आग, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित