किशनगंज में राजद विधायक अंजार नईमी की जनसभा में हंगामा, AIMIM जिंदाबाद के लगे नारे

by Manu
अंजार नईमी

किशनगंज, 08 सितंबर 2025: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज में रविवार को राजद विधायक अंजार नईमी की जनसभा में जमकर हंगामा हुआ। टंगटंगी-निसंदरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और सभा में व्यवधान डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने अंजार नईमी पर पार्टी बदलने और वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि नईमी ने पैसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल होने का फैसला किया और जनता से किए गए वादों को नजरअंदाज किया। सभा में “AIMIM जिंदाबाद” और “पतंग छाप जिंदाबाद” के नारे गूंजे, जो नईमी के पूर्व दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रति समर्थन को दर्शाते हैं।

गौरतलब है कि अंजार नईमी 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के टिकट पर बहादुरगंज से विधायक चुने गए थे। बाद में उन्होंने राजद का दामन थाम लिया, जिसके बाद से क्षेत्र के मतदाताओं में उनके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। यह विरोध उस नाराजगी का खुला प्रदर्शन माना जा रहा है।

ये भी देखे: भागलपुर जंक्शन पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल, इज़राइल के खिलाफ नारेबाजी

You may also like