कांगड़ा, 06 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। इसके तहत 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी शुमेला चौधरी, जो नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही थीं, को कांगड़ा के देहरा में एसडीपीओ के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही, 12 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
तबादलों की सूची
– 2010 बैच के एचपीएस अधिकारी हितेश लखनपाल, जो एएसपी कांगड़ा थे, को एएसपी चंबा बनाया गया।
– इसी बैच के दिनेश शर्मा, जो शिमला पुलिस मुख्यालय में लीव रिजर्व थे, को एएसपी थर्ड बटालियन पंडोह नियुक्त किया गया।
– हेमंत कुमार (एसडीपीओ डल्हौजी) को डीएसपी रिजर्व बटालियन सकोह।
– खजाना राम को डीएसपी एसडीआरएफ मंडी।
– चंद्रपाल सिंह को एसडीपीओ नूरपुर।
– विक्रम चौहान को डीएसपी इंटेलिजेंस सीआईडी शिमला।
– विशाल वर्मा को एसडीपीओ घुमारवीं।
– चमन लाल को डीएसपी रिजर्व बटालियन जंगलबेरी, हमीरपुर।
– नवीन झालटा को डीएसपी स्टेट विजिलेंस शिमला।
– अनिल कुमार को डीएसपी रिजर्व बटालियन बनगढ़, ऊना।
– मयंक शर्मा को एसडीपीओ डल्हौजी।
– उमेश्वर राणा को डीएसपी किन्नौर।
ये भी देखे: HIMACHAL NEWS: हिमाचल प्रदेश में 24 HPAS अधिकारियों का हुआ तबादला