चंडीगढ़, 06 सितंबर 2025: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में कुल 15 विकेट गिरे। इस रोमांचक लो-स्कोरिंग मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.4 ओवर में महज 80 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। कामिल मिशारा ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि कप्तान चरिथ असलांका ने 23 गेंदों में 18 और दासुन शनाका ने 21 गेंदों में 15 रन जोड़े। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस और कप्तान सिकंदर रजा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 और सीन विलियम्स ने 1 विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
81 रन का छोटा सा लक्ष्य जिम्बाब्वे ने 14.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया।
ये भी देखे: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, सैम करन की वापसी