AFG vs UAE: अफगानिस्तान ने यूएई को टी20 ट्राई-सीरीज के छठे मैच में 4 रनों से हराया

by Manu
AFG vs UAE

AFG vs UAE Result: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए यूएई टी20 ट्राई-सीरीज 2025 के छठे मैच में अफगानिस्तान ने मेजबान यूएई को रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से हरा दिया। इब्राहिम जादरान (48 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज (40 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम पूरे 20 ओवर खेलकर 5 विकेट पर 166 रन ही बना सकी, और जीत से चूक गई।

अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत जादरान और गुरबाज ने मजबूत की, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। जादरान ने 34 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि गुरबाज ने 40 रन जोड़े। अंत में करीम जनत और गुलबदिन नायब ने तेजी से रन बनाकर स्कोर को 170 तक पहुंचाया। यूएई की ओर से हैदर अली ने 2 विकेट लिए, जबकि सिमरनजीत सिंह और मुहम्मद फारूक को 1-1 विकेट मिला।

यूएई की पावर-पैक शुरुआत, लेकिन अंत में हुई चूक

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत शानदार रही। लेकिन आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी, जिसमें फरीद अहमद ने पहली दो गेंदों पर 4 और 6 रन दिए। लेकिन इसके बाद फरीद ने शानदार वापसी की और आखिरी गेंद पर आसिफ को गुरबाज के हाथों कैच आउट कराकर अफगानिस्तान को 4 रनों से जीत (AFG vs UAE) दिलाई।

ये भी देखे: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, सैम करन की वापसी

You may also like