19
कानपुर, 06 सितंबर 2025: कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के कसिगवां गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक 25 वर्षीय बेटे ने अपनी मां को बेरहमी से ईंट से कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मां ने बेटे द्वारा जबरन पैसे छीनने का विरोध किया था, जिसके बाद उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद भागने की कोशिश कर रहे बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: गाजियाबाद के लोनी में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या