कुरुक्षेत्र के बीबीपुर में बाढ़ ने छीनी युवक की जान, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

by Manu
Drowning

कुरुक्षेत्र, 06 सितंबर 2025: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में बीबीपुर गांव के पास मारकंडा नदी के उफान से आई बाढ़ ने एक दुखद हादसा हुआ है। गांव चनालहेड़ी के 19 वर्षीय अरुण की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीन दिन पहले ही अरुण के बड़े भाई राजिंद्र के घर बेटे का जन्म हुआ था, और परिवार खुशी में डूबा था। लेकिन अरुण की अचानक मौत ने इस खुशी को मातम में बदल दिया। मजदूरी करके गुजारा करने वाले इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव के पूर्व सरपंच जुगनू ने बताया कि चनालहेड़ी गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बीबीपुर झील में मारकंडा नदी से आई बाढ़ का तेज बहाव था। झील में पानी की गहराई तीन से चार फीट थी, लेकिन पास के एक खेत में गहराई आठ से नौ फीट तक थी। कुछ बच्चे वहां नहा रहे थे, और अरुण भी उनके साथ नहाने गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने ढाई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद अरुण का शव बरामद किया। इस दौरान प्रगट सिंह ने एक अन्य युवक को डूबने से बचा लिया।

ये भी देखे: पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच हरियाणा सीएम सैनी ने की हरसंभव मदद की पेशकश

You may also like