होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, चिंतपूर्णी रोड पर एम्बुलेंस खाई में गिरी, तीन की मौत, दो घायल

by Manu
होशियारपुर हादसा

होशियारपुर, 06 सितंबर 2025: पंजाब के होशियारपुर जिले में चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल बॉर्डर के पास एक दुखद हादसा हुआ। हिमाचल प्रदेश से आ रही एक एम्बुलेंस गहरी खाई में गिर गई, जिसके चलते तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस में चालक समेत पांच लोग सवार थे और ये होशियारपुर होते हुए जालंधर के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब 3:30-4:00 बजे मंगूवाल के पास बारिश के कारण सड़क धंस गई थी, जहां प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाए थे। लेकिन तेज रफ्तार के कारण एम्बुलेंस बैरिकेड्स से टकराकर खाई में पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मंगूवाल नाके पर मौजूद लोग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दो घायलों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में दो दामाद और एक ससुर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: होशियारपुर में गैस टैंकर धमाके से 2 की मौत, दर्जनों घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने जाम कर दिया हाईवे

You may also like