Amit Mishra Cricket Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज लेग-स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। 42 वर्षीय हरियाणा के इस गेंदबाज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से फोन पर बातचीत में अपने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, “मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है।” मिश्रा ने 2003 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और 2017 तक भारत के लिए खेलते रहे।
अमित मिश्रा का क्रिकेट करियर
मिश्रा ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट और दूसरी पारी में दो विकेट लेकर शानदार शुरुआत की थी। उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2003 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे था, जबकि आखिरी वनडे अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया।
टी20 क्रिकेट में उन्होंने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया और फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी20 खेला, जो उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच भी रहा। उनका आखिरी टेस्ट 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ था।
ये भी देखे: आर अश्विन ने लिया आईपीएल से संन्यास, 16 साल के शानदार करियर पर विराम