सोलन के ओच्छघाट में पहाड़ से गिरी विशाल चट्टान, सावधानी ने बचाई मकान मालिक की जान

by Manu
सोलन

सोलन, 04 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ओच्छघाट क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी बारिश के बीच पहाड़ से एक विशाल चट्टान खिसककर दो मंजिला मकान पर जा गिरी, जिससे मकान की छत और आंगन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सौभाग्य से चट्टान कुछ पेड़ों पर अटक गई, जिसके कारण इसका प्रभाव आसपास के अन्य घरों तक नहीं पहुंचा और एक बड़ी अनहोनी टल गई।

स्थानीय लोगों ने सुबह जब इस विशाल चट्टान को देखा, तो सभी दंग रह गए। चट्टान का आकार इतना बड़ा था कि यह कई घरों को तबाह कर सकती थी। स्थानीय पंचायत प्रधान पूनम ने बताया कि उन्हें पहले से ही चट्टान के खिसकने का खतरा महसूस हो रहा था। उनकी सतर्कता के चलते मकान मालिक किरण शर्मा और उनकी बेटी को रात में ही घर खाली करने के लिए कह दिया गया था। इस सावधानी ने उनकी जान बचा ली।

ये भी देखे: अनुराग ठाकुर ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन और बिलासपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

You may also like