दिल्ली, 04 सितंबर 2025: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शहर में कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला रास्ता फिलहाल बंद है। हालांकि, स्टेशन पूरी तरह चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। डीएमआरसी ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।
लगातार हो रही बारिश ने यमुना नदी के जलस्तर को और बढ़ा दिया है, जिसके कारण दिल्ली के कई निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा को ध्यान में रखकर वैकल्पिक रास्तों का चयन करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
ये भी देखे: पंजाब में सतलुज नदी पर गिद्दड़पिंडी के पास मन्नू माछिया में बांध टूटा, ग्रामीणों में दहशत