पूर्वी चम्पारण में शराब माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1189.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

by Manu
अंग्रेजी शराब

पिपराकोठी, 03 सितंबर 2025: पूर्वी चम्पारण जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की देर रात पिपराकोठी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक और आठ मारुति ऑल्टो कारों से कुल 1189.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस ऑपरेशन में एक ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-27 पर एक कंटेनर ट्रक शराब की खेप लेकर पिपराकोठी की ओर जा रहा है। इसके आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) जितेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने पिपराकोठी चौक पर वाहन चेकिंग शुरू की और संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। साथ ही, ट्रक के साथ चल रही आठ मारुति ऑल्टो कारों की जांच में भी शराब की खेप मिली।

पुलिस ने कुल 1189.8 लीटर अंग्रेजी शराब, कंटेनर ट्रक और आठ कारों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ शुरू की गई है ताकि तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध और संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: Bihar Police: बिहार में बड़ी मात्रा में शराब बरामद, ट्रक से 650 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त

You may also like