डेरा बाबा मुराद शाह ने शुरू किया सहायता अभियान, गुरदास मान के नेतृत्व में राहत सामग्री वितरण

by Manu
डेरा बाबा मुराद शाह

जालंधर, 03 सितंबर 2025: पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन सक्रिय हो गए हैं। इस कड़ी में नकोदर, जालंधर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट ने भी राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देना शुरू किया है। डेरा प्रबंधन ने विभिन्न जिलों में राहत सामग्री भेजने की पहल की है।

डेरा प्रबंधन के अनुसार, राहत कार्य शुरू करने से पहले वे संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जरूरत की वस्तुओं की जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके बाद प्रशासन की मांग के अनुरूप राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया जाता है।

इस अभियान का नेतृत्व मशहूर पंजाबी गायक और डेरा बाबा मुराद शाह के मुख्य सेवादार गुरदास मान कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में डेरा निरंतर बाढ़ पीड़ित परिवारों तक मदद पहुंचा रहा है।

ये भी देखे: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए IPS अधिकारियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, एक दिन का वेतन CM राहत फंड में करेंगे दान

You may also like