शराब ठेकों से 1769.68 करोड़ का राजस्व, गग्गल हवाई अड्डा विस्तार के लिए 460 करोड़ जारी

by Manu
सुक्खू

चंडीगढ़, 02 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में लिखित जवाब में बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में शराब के कुल 87 क्लस्टर यूनिट/ठेकों की नीलामी 1795.06 करोड़ रुपये में की गई थी। इसमें से 1769.68 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल किया जा चुका है, जबकि 25.38 करोड़ रुपये की बकाया राशि अभी शेष है। यह जानकारी विधायक त्रिलोक जम्वाल के सवाल के जवाब में दी गई।

इसके अलावा, गग्गल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु 460 करोड़ रुपये की राशि जिला पर्यटन विकास अधिकारी, कांगड़ा के माध्यम से जारी की गई है। यह राशि प्रभावित परिवारों को आवंटित कर दी गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने विधायक विपिन सिंह परमार के सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने अभी तक हवाई अड्डा विस्तारीकरण के लिए कोई धनराशि स्वीकृत नहीं की है।

यह भी पढे: हिमाचल प्रदेश में नौ और दस अप्रैल को होगी 441 शराब ठेकों की नीलामी

You may also like