बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बसपा अकेले लड़ेगी सभी 243 सीटें, मायावती ने बनाई रणनीति

by Manu
मायावती ने आकाश आनंद को बीएसपी से निष्कासित किया

लखनऊ, 02 सितंबर 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश की कई छोटी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में बिहार के बदलते राजनीतिक परिदृश्य और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

मायावती ने पदाधिकारियों को संगठन की कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही, सितंबर से शुरू होने वाली जनसभाओं, यात्राओं और अन्य कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ये सभी कार्यक्रम मायावती के मार्गदर्शन में आयोजित होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, और बसपा की बिहार इकाई को इन गतिविधियों का नेतृत्व करने का दायित्व दिया गया है।

 ये भी देखे: मायावती ने आकाश आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक, बिहार में खाता खोलने की जिम्मेदारी

You may also like