लखीमपुर खीरी में स्कूल की छत पर तिरंगा हटाकर इस्लामिक झंडा लगाया, सात पर केस दर्ज

by Manu
इस्लामिक झंडा

लखीमपुर खीरी, 01 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखहा-अलीगंज गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर तिरंगा झंडा हटाकर इस्लामिक झंडा लगाने का आरोप लगा है। गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, और मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार (31 अगस्त 2025) दोपहर को लखहा-अलीगंज गांव के कुछ युवक स्कूल की छत पर चढ़ गए। आरोप है कि उन्होंने वहां पहले से लगा तिरंगा झंडा हटा दिया और उसकी जगह इस्लामिक झंडा लगा दिया। जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी दी। गांव के ही संजय त्रिवेदी ने इस घटना का वीडियो बनाकर फूलबेहड़ थाने में शिकायत दर्ज की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सद्दाम, बसरु और अनन्ने के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही चार अज्ञात लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: रोडवेज बस की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बच्ची घायल

You may also like