जसविंदर भल्ला को अंतिम विदाई, चंडीगढ़ में भोग और अरदास में उमड़ा जनसैलाब

by Manu
जसविंदर भल्ला

चंडीगढ़, 30 अगस्त 2025: चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आज पंजाबी सिनेमा के मशहूर हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के भोग और अंतिम अरदास का आयोजन हुआ। इस मौके पर पंजाबी फिल्म जगत के कलाकारों, राजनीतिक हस्तियों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारे में भारी भीड़ अपने प्रिय कलाकार को याद करने पहुंची। इस दौरान गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, निर्देशक समीप कंग, मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर जैसी हस्तियां मौजूद थीं।

22 अगस्त की सुबह 65 वर्ष की आयु में ब्रेन स्ट्रोक के कारण जसविंदर भल्ला का निधन हो गया था। 23 अगस्त को मोहाली में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां उनके बेटे पुखराज ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशंसक और पंजाबी सिनेमा के सितारे मौजूद थे। गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा, बीनू ढिल्लो, जिम्मी शेरगिल, हंसराज हंस के साथ-साथ सुनील जाखड़, तरुणप्रीत सौंध और बलबीर सिद्धू जैसे राजनीतिक नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी देखे: Jaswinder Bhalla Died: पंजाबी सिनेमा के कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला का निधन

You may also like