हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द शुरू होगी डिजिटल टिकटिंग, क्यूआर कोड से होगा भुगतान

by Manu
चक्का जाम

चंडीगढ़, 28 अगस्त 2025: हरियाणा रोडवेज की बसों में अब यात्री जल्द ही डिजिटल भुगतान के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। राज्य परिवहन विभाग ने यूपीआई और अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से टिकट खरीदने के लिए क्यूआर कोड सिस्टम विकसित करने का जिम्मा एक एजेंसी को सौंपा है।

अगले दो हफ्तों में क्यूआर कोड तैयार करने की योजना है, जबकि 15 अक्तूबर तक साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद यात्री यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों से टिकट खरीद सकेंगे।

परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देश पर यह क्यूआर कोड सिस्टम विकसित किया जा रहा है। भुगतान के बाद ई-टिकट मशीन से टिकट जनरेट होगा, जिसमें हर बार एक नया क्यूआर कोड प्रिंट होगा। इस क्यूआर कोड में बस का नंबर, यात्रा का शुरुआती और अंतिम स्थान जैसी जानकारी होगी, जिसे ई-टिकट मशीन स्कैन करके चेक कर सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि एक टिकट का इस्तेमाल सिर्फ एक बार हो सकेगा, जिससे टिकट के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा।

ये भी देखे: हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से दो सगे भाई घायल, ड्राइवर बस समेत फरार

You may also like