यमुनानगर, 28 अगस्त 2025: यमुनानगर जिले के पंजेटो गांव में डायरिया तेजी से पैर पसार रहा है। गांव वालों का कहना है कि आधे से ज्यादा लोग उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, और अब तक 50 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। मरीजों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई घरों से चार-चार लोग बीमार पड़े हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से गांव की गलियों में बारिश का पानी जमा है, जिसके कारण संक्रमण फैल रहा है। इसके अलावा, पीने के पानी की पाइपलाइन दो जगह से लीक हो रही है, जिससे गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी डायरिया का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें पीने का पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
ये भी देखे: अमृतसर के खानकोट में दूषित पानी से डायरिया का कहर, दो की मौत, डीसी ने लिया जायजा