सारण, 26 अगस्त 2025: बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें 30 वर्षीय फल विक्रेता मोती गिरी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जनता बाजार के स्थानीय निवासी मोती गिरी सुबह अपनी फल की दुकान खोलने के बाद बिजली के तार को ठीक करने में जुटे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। हालांकि, स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जांच के बाद मोती गिरी को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जनता बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस हादसे से शोक की लहर है, और पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ये भी देखे: छपरा स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान रेलवे इंस्पेक्टर राकेश कुमार की हृदय गति रुकने से मौत