उत्तर प्रदेश में 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, एमके बशाल बने DG होमगार्ड

by Manu
IPS अफसरों का तबादला

लखनऊ, 26 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की घोषणा की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यूपी पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के पुलिस महानिदेशक (DG) एमके बशाल को अब पुलिस महानिदेशक/महासमदेष्टा होमगार्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) पीटीसी सीतापुर जय नारायण सिंह को यूपीपीसीएल का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

इसके अलावा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वितीय को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय (PHQ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस महानिरीक्षक (IG) पीएसी मुख्यालय उपेन्द्र कुमार अग्रवाल का तबादला कर उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सत्येन्द्र कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, आगरा के पद पर भेजा गया है।

ये भी देखे: UP NEWS: उत्तर प्रदेश में 5 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

You may also like