मुंबई पुलिस ने साइबर ठगों के 11 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए, 300 करोड़ रुपये की बचत की पीड़ितों की

by Manu
ठगी

मुंबई, 23 अगस्त 2025: मुंबई पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए पिछले 19 महीनों में उनके इस्तेमाल किए गए 11,000 से अधिक मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर दिया है। मई 2022 में शुरू हुई 1930 हेल्पलाइन ने साइबर ठगों द्वारा की गई धोखाधड़ी के हजारों शिकार लोगों की मदद की है, जिससे पीड़ितों को करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बचा ली गई।

मई 2022 के बाद से मुंबई पुलिस के साइबर विंग को 13.19 लाख से अधिक फोन कॉल्स प्राप्त हुए हैं। इस दौरान शेयर ट्रेडिंग और निवेश से जुड़ी धोखाधड़ी, डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम जैसी घटनाओं के 1.31 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में धोखेबाजों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए सिम कार्डों का इस्तेमाल किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने 11,063 ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबरों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है।

ये भी देखे: मुंबई पुलिस ने अबू आसिम आजमी के खिलाफ जांच शुरू की

You may also like