पाकिस्तान में बाढ़ से भयानक तबाही, 788 से अधिक मौतें, 1,018 घायल; 30 अगस्त तक रेड अलर्ट

by Manu
पाकिस्तान बाढ़

इस्लामाबाद, 23 अगस्त 2025: पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। अब तक 788 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1,018 लोग घायल हो चुके हैं। बुनेर और स्वात घाटियों में बाढ़ की वजह से 60 प्रतिशत परिवारों की आजीविका पूरी तरह छिन गई है। गिलगित-बाल्टिस्तान में ग्लेशियर फटने से भूस्खलन और भीषण बाढ़ आने से 300 से अधिक घर और दर्जनों दुकानें तबाह हो गईं, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शनिवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 30 अगस्त तक पाकिस्तान के कई इलाकों में भारी मानसूनी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

प्राधिकरण के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज मानसूनी हवाएं 22 अगस्त से पाकिस्तान में प्रवेश कर सकती हैं, जिससे बारिश का दौर और तेज हो जाएगा।

ये भी देखे: पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक, चिनाब नदी पर बगलिहार-सलाल बांध के गेट खोले गए

You may also like