बिहार में राजद को बड़ा झटका, नवादा और रजौली के विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर भाजपा में शामिल

by Manu
लालू यादव याचिका

गया, 22 अगस्त 2025: बिहार की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो विधायकों, नवादा से विभा देवी और रजौली से प्रकाश वीर ने पार्टी और नेता तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। दोनों विधायक शुक्रवार को गया के बोधगया में मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाजपा के मंच पर नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर थे, जहां उन्होंने गया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। रैली में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे।

नवादा से राजद विधायक विभा देवी, दुष्कर्म के मामले में सजा काट चुके राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं। राजवल्लभ हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं। वहीं, रजौली के विधायक प्रकाश वीर भी इस दौरान भाजपा के मंच पर मौजूद रहे। दोनों विधायकों का राजद छोड़कर भाजपा में शामिल होना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी देखे: Bihar Politics: RJD को बड़ा झटका, राजद जिलाध्यक्ष मो. कमरूल होदा ने दिया इस्तीफा

You may also like