फरीदाबाद, 20 अगस्त 2025: फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार को तड़के एक एनकाउंटर के बाद 5,000 रुपये के इनामी बदमाश नितिन रोहतकिया को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिले के पल्ला थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम और नितिन रोहतकिया के बीच दुर्गा बिल्डर इलाके में मुठभेड़ हुई। खुद को घिरता देख नितिन ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नितिन के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, नितिन रोहतकिया तिलपत क्षेत्र में ओमप्रकाश के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में फरार था। इस फायरिंग में उसकी संलिप्तता पाई गई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। नितिन के खिलाफ लूट, मारपीट और गोलीबारी जैसे 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका एक साथी प्रिंस पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
ये भी देखे: Punjab News: 32 साल पुराने फर्जी एनकाउंटर मामले में SSP-DSP सहित पांच लोग दोषी करार