पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने बिजली मंत्री, हरभजन ईटीओ से छिना विभाग

by Manu
संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, 18 अगस्त 2025: पंजाब में एक बड़ी खबर सामने आई है। भगवंत मान सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। लुधियाना पश्चिम से हाल ही में उपचुनाव जीतने वाले आप नेता संजीव अरोड़ा को बिजली विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरोड़ा पहले से ही उद्योग व वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और एनआरआई मामलों के मंत्री हैं।

इस फेरबदल में हरभजन सिंह ईटीओ से बिजली विभाग छीन लिया गया है, और अब उनके पास केवल लोक निर्माण विभाग (PWD) रहेगा। पहले ईटीओ के पास बिजली और PWD दोनों विभाग थे। इस बदलाव की अधिसूचना सोमवार, 18 अगस्त 2025 को देर शाम जारी की गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरोड़ा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे पंजाब के विकास और 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

ये भी देखे: Punjab News: संजीव अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

You may also like