मुंबई, 15 अगस्त 2025: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे मुंबई, ठाणे, नासिक और कल्याण-डोंबिवली में होने वाले नगर निकाय चुनावों में गठबंधन कर एकसाथ लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। राउत ने कहा कि दोनों नेताओं के पास मराठी भाषियों की एकता की ताकत है और इस गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।
राउत ने अपने बयान में जोर देकर कहा, “उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का एक साथ आना मराठी मानुस के लिए बड़ी ताकत साबित होगा। हम इन चुनावों में मिलकर मजबूती से लड़ेंगे।”
भाजपा ने खारिज किया दावा
राउत के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने राउत के दावे को महज अटकल बताते हुए कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उद्धव और राज ठाकरे के बीच कोई औपचारिक बातचीत हुई है या यह सिर्फ राउत की ओर से प्रचारित बात है। दरेकर ने तंज कसते हुए कहा, “हमने उद्धव ठाकरे को पहले कभी इतना लाचार नहीं देखा। पिछले 20 सालों में उन्होंने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे को याद तक नहीं किया।
ये भी देखे: Maharashtra Politics: राज ठाकरे से सुलह करने को शिवसेना तैयार- संजय राउत