अमृतसर से दिल्ली जा रही ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, अंबाला स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई

by Manu
बम धमकी

अमृतसर15 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के राष्ट्रीय उत्सव के बीच अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12014) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन सुबह 4:55 बजे अमृतसर से रवाना हुई थी और अपने निर्धारित समय पर सुबह 8:31 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची। लेकिन रेलवे कंट्रोल रूम को मिली एक धमकी भरी कॉल के बाद ट्रेन को तुरंत अंबाला स्टेशन पर रोक दिया गया।

सूचना मिलते ही अंबाला पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF), गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP), और बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की गहन तलाशी शुरू की। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतार लिया गया और उनके सामान की भी जांच की गई। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों में डर और तनाव का माहौल रहा।

ये भी देखे: श्री दरबार साहिब को RDX से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

You may also like