हरियाणा के भिवानी में 18 वर्षीय शिक्षिका की गला काटकर हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

by Manu
गोपालगंज हत्या केस

भिवानी, 13 अगस्त 2025: हरियाणा के भिवानी जिले के ढाणी लक्ष्मण गांव की 18 वर्षीय मनीषा की तेजधार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मनीषा सोमवार दोपहर 2 बजे के बाद से लापता थी और बुधवार सुबह उसका शव सिंघानी गांव के एक खेत में मिला। मृतका के पिता संजय की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई और लोहारू-हिसार स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे की नाराजगी और प्रदर्शन के बाद एसडीएम के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

परिवार के अनुसार, मनीषा सोमवार सुबह खाना खाकर सिंघानी गांव के एक निजी प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गई थी। उसने हाल ही में पढ़ाई शुरू की थी और परिवार में सबसे बड़ी बेटी थी। उसके एक छोटे भाई और एक बहन हैं। पढ़ाई में होनहार मनीषा ने 12वीं कक्षा पास की थी और नर्सिंग कोर्स करने की इच्छा रखती थी।

शव पर गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान

बुधवार सुबह सिंघानी गांव के ग्रामीणों ने खेत में मनीषा का शव देखा और पुलिस व सरपंच को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। शव पर गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। मनीषा के पिता ने कपड़े, जूती और पैरों के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी देखे: भिवानी में चलती हुई स्कूल बस अचानक सड़क से उतरी, 50 बच्चे थे सवार, कई बच्चे घायल

You may also like