पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संगरूर में नर्सिंग स्कूल और स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन

by Manu
स्कूल ऑफ एमिनेंस

संगरूर, 11 अगस्त 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज संगरूर की जनता को दो बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने सरकारी नर्सिंग प्रशिक्षण स्कूल के नए भवन और स्वतंत्रता सेनानी जत्थेदार करतार सिंह दरवेश स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। सीएम मान ने बताया कि 7 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से बना नर्सिंग स्कूल का नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

उन्होंने कहा कि इस स्कूल से न केवल स्थानीय छात्रों को फायदा होगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों के बच्चे भी अब दूर जाने के बजाय यहीं नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। सीएम ने यह भी वादा किया कि जल्द ही पंजाब में मेडिकल शिक्षा के लिए और भी आधुनिक स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे।

वहीं, स्वतंत्रता सेनानी जत्थेदार करतार सिंह दरवेश स्कूल ऑफ एमिनेंस को 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से अपग्रेड किया गया है। सीएम मान ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह स्कूल क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सीएम के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

ये भी देखे: BIG BREAKING: पंजाब सरकार ने विवादित लैंड पूलिंग नीति वापस ली

You may also like