नूरसराय में प्रखंड कार्यालय के पास कार में लगी भीषण आग, जलकर राख

by Manu
नूरसराय

नूरसराय, 09 अगस्त 2025: बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय के पास रविवार को एक सुजुकी कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और आग की लपटों ने आसमान को छू लिया। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आग की भयंकरता के कारण कोई भी इसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का चालक किसी जरूरी काम से प्रखंड कार्यालय गया था और उसने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा और पल भर में वह आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई सवार नहीं था, वरना यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची, कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

लगभग आधे घंटे बाद नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार मालिक की पहचान कर पूछताछ की जाएगी और आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चाबी लगी हुई थी।

ये भी देखे: मझौलिया में महावीरी अखाड़ा यात्रा के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी में एक दर्जन से ज्यादा घायल

You may also like