Himachal News: प्रदेश सरकार ने बीएमओ और कई डॉक्टरों का किया तबादला

by Manu
ट्रांसफर

धर्मशाला, 08 अगस्त 2025: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में एक बीएमओ और कई डॉक्टरों के तबादले किए हैं, साथ ही एक मेडिकल ऑफिसर को समायोजित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, बिलासपुर के मारकंड स्वास्थ्य खंड के बीएमओ डॉ. आलोक सिंगला को अब बिलासपुर के ही नयना देवी ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, एमओ पीडियाट्रिक्स डॉ. सुभाष चंद्र को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर से सिविल अस्पताल भोरंज, एमओ ओबीजी डॉ. सीमा भारद्वाज को जयसिंहपुर से भोरंज, एमओ ऑर्थो डॉ. संयोग गुप्ता को सिविल अस्पताल नालागढ़ से सिविल अस्पताल भोरंज, और एमओ पीडियाट्रिक्स डॉ. मोहित शर्मा को सिविल अस्पताल धर्मपुर से सिविल अस्पताल बैजनाथ स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, रीजनल अस्पताल ऊना से पीएचसी गुम्मा तबदील हुईं डॉ. अंकिता चड्ढा को अब चानणी देवी स्थित पीएचसी लोहारा में समायोजित किया गया है।

ये भी देखे: धर्मशाला कोर्ट ने चरस तस्कर को सुनाई 7 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना

You may also like