लुधियाना, 03 अगस्त 2025: लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार लड़कियों और स्पा सेंटर के मैनेजर सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पहली छापेमारी पीएयू गेट नंबर 2 के सामने स्थित मंत्र स्पा सेंटर पर की गई, जहां मसाज की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। इस दौरान मैनेजर गौरव को हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि इस स्पा सेंटर का मालिक अमृतसर का गौरव सहगल है, जिसे पुलिस ने मामले में नामजद किया। दूसरी छापेमारी आरती चौक के पास सिक्स सैंसेज स्पा सेंटर पर की गई, जहां से चार लड़कियों समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए। इस मामले में भी गौरव सहगल को नामजद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें ऑनलाइन भेजकर बुकिंग करते थे और ‘एक्सट्रा सर्विस’ के नाम पर देह व्यापार करवाते थे, जिसके लिए 5,000 से 10,000 रुपये तक वसूले जाते थे। आरोपियों के पास से मोबाइल, रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी गौरव सहगल की तलाश जारी है।
ये भी देखे: Ludhiana News: लुधियाना में शादीशुदा महिला से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार