पटना,03 अगस्त 2025: सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक दर्जन अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों की अधिसूचना जारी की। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
– हरजोत कौर बम्हारा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव, को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
– मिहिर कुमार सिंह, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव, को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
– आशिमा जैन, वित्त विभाग की सचिव (व्यय), को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य नियुक्त किया गया। वे सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
– रचना पाटिल, सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव, को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) बनाया गया।
– उज्ज्वल कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव, को पशुपालन निदेशक नियुक्त किया गया।
– संजय कुमार, जो पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, को बिपद का महानिदेशक बनाया गया।
– अरविंद कुमार वर्मा, जो पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, को विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय नियुक्त किया गया।
– सत्येंद्र कुमार सिंह को अपर सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बनाया गया।
– महावीर प्रसाद शर्मा को अपर सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
– यशपाल मीणा, जल संसाधन विभाग के अपर सचिव, को निदेशक, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय नियुक्त किया गया।
– कृष्ण कुमार, पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव, को निदेशक, संग्रहालय बनाया गया।
यह तबादले और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
ये भी देखे: बिहार में राजस्व में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजस्व सेवा के 72 अधिकारियों का तबादला