जम्मू, 03 अगस्त 2025: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी है। आज सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया, जिसके साथ इस ऑपरेशन में अब तक कुल तीन आतंकी ढेर हो चुके हैं।
यह ऑपरेशन शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर अखल जंगल क्षेत्र में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
शनिवार को दो आतंकियों को मार गिराया गया था, जिनमें से एक की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर के रूप में हुई, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। मारे गए आतंकी द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) से संबद्ध थे, जो 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार था। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेर रखा है और ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया है।
ये भी देखे: Udhampur Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी