बिक्रम मजीठिया की जमानत पर मोहाली कोर्ट ने अपना फैसला 4 अगस्त के लिए रखा सुरक्षित

by Manu
बिक्रम मजीठिया

मोहाली, 01 अगस्त 2025: मोहाली की अदालत में आज शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व पंजाब मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आय से अधिक संपत्ति मामले में नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 4 अगस्त 2025 तय की है।

मजीठिया को 25 जून 2025 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उन पर 540 करोड़ रुपये की कथित ड्रग मनी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। फिलहाल, वह पटियाला की न्यू नाभा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी देखे: जेल बैरक बदलने वाले अपील पर बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से राहत नहीं, 25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

You may also like