हार्ट अटैक के इलाज के लिए शाहरुख खान गए अमेरिका, जाने कितनी है इस दावे में सच्चाई

by Manu
किंग शाहरुख खान

मुंबई, 01 अगस्त 2025: शाहरुख खान फिल्म किंग की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। हालाँकि, अभिनेता या उनके परिवार या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। अब उनकी सेहत को लेकर एक और बात चर्चा में है कि अभिनेता दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। इसीलिए फिल्म किंग की दो महीने की शूटिंग रद्द कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता को दो महीने के लिए काम से ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। हालाँकि, शाहरुख के एक करीबी सूत्र ने अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की बात का खंडन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शाहरुख को दिल का दौरा पड़ने की बात पूरी तरह से झूठी है।

एक अन्य दावे के अनुसार, शाहरुख खान फिल्म किंग की शूटिंग के दौरान हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। हालाँकि, कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

ये भी देखे: Udaipur Files फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

You may also like