चंडीगढ़,31जुलाई,2025: पंजाब से हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की 14 साल की नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बताया जा रहा है की दोनों स्वस्थ हैं। पिंजौर थाना प्रभारी बच्चू सिंह के अनुसार, पिंजौर की 14 साल की नाबालिग, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, के साथ उसके मामा ने 9 माह पहले दो बार रेप किया। वारदात के बाद आरोपी मामा उत्तर प्रदेश वापस चला गया।
सोमवार को नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो परिजन पिंजौर अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने जाँच की और गर्भवती होने का पता चलने के बाद नाबालिग को पंचकूला के सैक्टर-6 स्थित अस्पताल भेज दिया। नाबालिगा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Breaking: शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देने सुनाम पहुँचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी